बिहपुर: हथियार संग युवक की तस्वीर वायरल, जांच शुरू
बिहपुर सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक युवक की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। चर्चा है कि युवक लत्तीपुर गांव का निवासी है। हालांकि फोटो की पुष्टि नहीं हुई है। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल तस्वीर की जांच शुरू कर दी गई है और सत्यता की पड़ताल की जा रही है।