पिपरिया: पिपरिया के वलीपुर गांव से चोरी हुआ ट्रैक्टर, जमुई के झाझा थाना क्षेत्र से बरामद
4 दिन पूर्व पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले मनोज सिंह के पुत्र उत्सव कुमार के ट्रैक्टर चोरी हो गई थी. शनिवार अपराह्न 7:30 बजे पिपरिया पुलिस ने बताया कि चोरी गया ट्रैक्टर को जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोजाना चौक से लावारिस अवस्था में बरामद किया गया. जो व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर यहां पहुंचा था वह उतर कर कहीं गया था.