टिब्बी: टिब्बी मंडी में समर्थन मूल्य पर चना खरीद का शुभारंभ, मंडी सचिव विनिता लोहमरोड की उपस्थिति में हुआ
स्थानीय अनाज मंडी में आज समर्थन मूल्य पर चना खरीद की शुरुआत एक शुभ और मंगलमय वातावरण में की गई। मंडी सचिव विनिता लोहमरोड की विशेष उपस्थिति में सोसाइटी द्वारा मंडी शेड के नीचे विधिवत शुभ मुहूर्त कर खरीद प्रक्रिया का श्रीगणेश किया गया। इस अवसर पर मंडी पहुंचने वाले प्रथम किसानों का माला पहनाकर और तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया