भिवानी: भिवानी अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर मिलने पर आप पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर जताई खुशी
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत दिए जाने पर आप पदाधिकारियों में खुशी है तथा उन्होंने इसे लोकतंत्र व न्याय की जीत बताते हुए शनिवार को स्थानीय बड़ चौक पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई।