मनिया: धौलपुर में बारिश का कहर, देर रात गिरा पक्का मकान, एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दबे
Mania, Dholpur | Jul 9, 2026 धौलपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच देर रात बड़ा हादसा हो गया। मनियां थाना क्षेत्र के कैलाशपुरा गांव में बारिश के कारण एक पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। मकान गिरते ही एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को मलबे से बाहर