कोडरमा: विभिन्न मांगों को लेकर गझंडी में प्रदर्शन करेंगे ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के द्वारा अपने विभिन्न मांगों को लेकर 26 जून को गझंडी एईएन ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मियों ने प्रत्येक ट्रैक मेंटेनेंस को हैंड ग्लव्स, जूते, जैकेट मुहैया कराने, भीषण गर्मी में ओआरएस की व्यवस्था करने समेत कई मांग की है।