सुरंगदेवरी स्थित सिद्धेश्वर धाम में आयोजित गणेश पुराण कथा के दौरान इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण बना हुआ है। कथा के 7वें दिन रविवार को भगवान गणेश के दिव्य चरित्र और उनके पुत्र शुभ एवं लाभ के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शाम सात बजे तक चली कथा में पंडित ललित मिश्रा ने भगवान गणेश जी के महिमा का वर्णन किया।