ललितपुर: शहर के आजाद चौक के पास कलयुगी पुत्रों ने अपने पिता की लात-घूसों और जूता-चप्पलों से जमकर की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
बुधवार सुबह करीमन 6:00 बजे से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। जहां वायरल वीडियो में दो पुत्र अपने ही पिता के साथ लात घुसो एवं जूता चप्पलों से जमकर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वही वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा पुत्रों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।