जबलपुर: लार्डगंज पुलिस ने 12 घंटे में चोरी हुई कार बरामद की, आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यक्षमता का लोहा मनवाते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात को सुलझा लिया है। लार्डगंज उजारपुरवा क्षेत्र की अंग्रेजी शराब दुकान के पास से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गई कार को पुलिस ने सूचना मिलने के मात्र 12 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। मामले में संलिप्त आरोपी समीर पिता महेश डामोर (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है।