काशीपुराधिपति को अयोध्या, मथुरा और काशी का लगेगा गुलाल
Sadar, Varanasi | Mar 14, 2024 रंगभरी एकादशी पर 20 मार्च को टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास से निकाली जाने वाली काशी बाबा विश्वनाथ की पालकी यात्रा में इस बार अयोध्या और मथुरा और काशी के गुलाल की वर्षा भी होगी। अयोध्या से राम भक्त मंडली द्वारा तैयार विशेष अबीर-गुलाल आएगा।