देवप्रयाग में भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह रही गाय की जान एक स्थानीय व्यापारी ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचा ली। व्यापारी लखपत सिंह महर ने बिना देर किए नदी में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। उनके इस साहस और मानवता भरे कार्य की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।