ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम हतना एवं ग्राम देरी के बीच में स्थित हार में जुए का फड़ संचालित था,जिस पर ओरछा रोड और सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमार कार्यवाही आज 5 जुलाई शाम 6:00 बजे की गई। जहां से लगभग एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। थाने में कार्रवाई की जा रही है।