धनवार: कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के बीच निशुल्क साइकिल का किया गया वितरण
झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को धनवार प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं अल्पसंख्यक वर्ग के कक्षा 8 के कुल 254 छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।