मांगरौल: मांगरोल में सनाड्य पंचायत की वार्षिक बैठक संपन्न, अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा और महामंत्री शिवराज पाराशर बने
Mangrol, Baran | Mar 15, 2025 मांगरोल में सनाड्य पंचायत की एक वार्षिक बैठक भगवान लक्ष्मी नारायण जी के मंदिर प्रांगण में सपंन्न हुई। जिसमें उपस्थित सनाड्य पंचायत के सदस्यों ने सर्व सम्मति से पंचायत के चुनाव संपन्न कराए। पंचायत ने नव मनोनित पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अपनी नवीन कार्यकारणी गठित करने के निर्देष दिए हैं।