मांगरौल: मांगरोल थाने के पुलिस जवानों ने होली का किया बहिष्कार, थाने में पसरा सन्नाटा, नहीं उड़ा रंग गुलाल
Mangrol, Baran | Mar 15, 2025 मांगरोल थाने के पुलिस के जवानों ने इस बार होली के जश्न से दूरी बना ली। वेतन विसंगति और प्रमोशन को लेकर सरकार की अनदेखी से नाराज पुलिसकर्मियों ने त्योहार का बहिष्कार कर दिया। हर साल पुलिस के जवान थानों में जहां रंग-गुलाल उड़ाते थे और डांस-गीतों का माहौल होता था, इस बार वहां सन्नाटा पसरा हैं।