रामपुर: रोशन बाग मोहल्ला में मामूली बात को लेकर एक व्यक्ति ने युवक को पीटकर घायल किया, घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | May 18, 2025 रोशन बाग मोहल्ला में मामूली सी बात को लेकर एक व्यक्ति ने युवक को पीट कर घायल कर दिया है। युवक जिला अस्पताल में भर्ती है।पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।घटना रविवार की शाम 4:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद घायल ने थाने में शिकायत की थाने की पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।