गुलाना: अकोदिया पहुंचे सांसद महेंद्र सोलंकी, कार्यकर्ताओं से मिल संगठन को दी मजबूती
देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्र सोलंकी गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अकोदिया पहुंचे। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव के निवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया। सांसद सोलंकी ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, जनसेवा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आत्मीय संवाद किया।