बीना: बीना थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने धारदार हथियार जब्त किए
Bina, Sagar | Jul 30, 2026 29 जुलाई को बिना थाना पुलिस को अलग-अलग इलाकों से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश हाथों में धारदार हथियार लेकर लोगों में दहशत फैला रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।पुलिस ने घेराबंदी कर अलग-अलग जगहों से चार आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से पुलिस ने धारदार हथियार जप्त किए हैं।