केतार: बहन को ससुराल छोड़ लौट रहे 26 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में मातम
Ketar, Garhwa | Jul 4, 2026 गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है। बघौता टोला निवासी 26 वर्षीय सतेश सिंह की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया कि सतेश सिंह अपने गांव के रामनिवास सिंह के साथ बाइक से अपनी बहन को रानीडीह स्थित ससुराल छोड़ने गए थे। वापस लौटते समय भौंराहा नदी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। हादसे में सतेश सि