बेगूसराय: महिला आरक्षण बिल गिरने पर महिला मोर्चा बेगूसराय ने किया जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित
संसद में नारी शक्ति वंदन/महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को गिराए जाने तथा महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा बेगूसराय के तत्वावधान में जनआक्रोश महिला सम्मेलन शनिवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित किया गया. इस दौरान राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.