ग्वालियर गिर्द: बाबा ग्रुप संचालक के घर पर फायरिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
शहर में दहशत फैलाने वाली फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।बाबा ग्रुप संचालक लालू यादव के घर के बाहर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है।घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया था लेकिन पुलिस की लगातार दबिश से बदमाश को पकड़ लिया और उसका जुलूस भी निकाला गया।बताया जा रहा है कि इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश थी।