बहराइच: बख्शीपुरा मुहल्ला में व्यापारी के घर चोरी, लाखों का माल हुआ साफ, मुकदमा दर्ज
बहराइच के दरगाह इलाके के बख्शीपुरा मुहल्ला में एक व्यापारी के घर चोरी हो गई। व्यापारी राजकुमार तिवारी सपरिवार अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए चिलवरिया गए थे, तभी चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोरी की घटना में सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का माल साफ हो गया। व्यापारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मुकदमा दर्ज कर जाच जारी है।