हरदा: हरदा मंडी में उपज के कम दाम पर किसानों का हंगामा, व्यापारियों पर मनमाने दाम पर खरीदने का आरोप
Harda, Harda | Oct 17, 2025 हरदा जिले की कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज के कम दामों को लेकर किसानों ने हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि आगामी 6 दिनों की छुट्टी के कारण व्यापारी मनमाने दामों पर उनकी उपज खरीद रहे हैं। किसानों ने बताया कि उनकी उपज को मंडी में 800 से 1200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जा रहा है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।