चांडिल प्रखंड के चौका थाना अंतर्गत खुंटी गांव में अत्यधिक बारिश से मकान का दिवार गिला होने नवमी महतो का कच्चा मकान शनिवार सुबह 7 बजे गिर गया है।हालांकि मकान में रह रहे लोग अपने अपने काम से मकान से बाहर निकले थे।जिससे एक बड़ी हादसा टल गया है।मकान गिरने से सामान का भी नुकसान हो गया है।मकान स्वामित्व ने मुआवजा की मांग की है।