चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 जांता में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से झाबरी निवासी तनतन माछुआ की मौत हो गई।शुक्रवार सुबह 8 बजे सूचना मिलने पर भाजपा नेता युधिष्ठिर महतो पहुंचे तथा इसकी सूचना चौका थाना में दिया।मौके पर पुलिस पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।