चौपारण: चौपारण के दनुआ घाटी में देर रात बड़ा सड़क हादसा, 4 ट्रेलर और 1 ट्रक आपस में टकराए
दनुआ घाटी स्थित जोड़ीरही पुल के पास देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। जीटी रोड पर 4 ट्रेलर और 1 ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।