मुरैना नगर: माँ बेटी चौराहे पर सिविल लाइन पुलिस की दबिश, जुए की फड़ पकड़ी, 7 जुआरी गिरफ्तार, ₹31,500 जब्त
मुरैना में पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने जौरा रोड स्थित मां बेटी चौराहे के पास फलों के गोदाम में चल रही जुए की फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 हजार 500 रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।