अररिया: 24 घंटे के अंदर लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Mar 25, 2025 अररिया नगर थाना पुलिस ने सोमवार की अहले सुबह 160 बोरा लोड लोड धान सहित ट्रैक्टर की लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को सामान सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त बातों की जानकारी पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने मंगलवार को शाम 5 बजे के करीब अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी।