अमरोहा: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, आठ लोगों पर थाना डिडौली में हुआ मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | Mar 26, 2024 थाना डिडौली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष में आठ लोगों पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।