घाघरा: मोहर्रम पर्व को लेकर घाघरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
Ghaghra, Gumla | Jun 21, 2026 घाघरा थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे।