बोध गया: बोधगया में वट पा बौद्ध मॉनेस्ट्री की छत से गिरा बौद्ध भिक्षु,गंभीर हालत में गया में कराया गया भर्ती
बोधगया स्थित वट पा बौद्ध मॉनेस्ट्री में एक बौद्ध भिक्षु के साथ बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि भिक्षु रात में मॉनेस्ट्री की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर पड़े, जिसमें उन्हें गंभीर रूप से घायल हो गया है।घायल बौद्ध भिक्षु के गया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।