सासनी: बाइक से ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, राहगीरों ने कराया अस्पताल में भर्ती, अलीगढ़ रेफर
Sasni, Hathras | Jun 24, 2026 हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के नानऊ रोड गुहाना चौकी के पास बाइक से ड्यूटी पर जा रहे एक पीआरडी जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव नगला सिंघ निवासी पीआरडी जवान रमेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारकर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पीआरडी जवान को घायल हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।