अमदाबाद: रघुनाथपुर गांव में आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया, ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया
पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 रघुनाथपुर गांव में आग लगने से एक परिवार का एक घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूझबूझ के कारण बड़ी घटना टल गई है। आग की लपटें देखते ही मौके पर ग्रामीण जुट गए। यह घटना मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे का है। पीड़ित शेख मुर्शिद ने बताया कि खाना बनाने वाला एवं जलावन का घर जलकर राख हो गया है।