खरगोन में आयोजित “आरोह 2026” ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में इस बार सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता पर भी खास जोर दिया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष सेमिनार में खिलाड़ियों, बच्चों और पालकों को बाल संरक्षण, सुरक्षा और सतर्कता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।