सिमडेगा: सेवई नवा टोली में पानी संकट पर ग्रामीणों की गुहार
शुक्रवार को 1 बजे सिमडेगा के सेवई नवा टोली में भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सेवई बांध का जलस्तर घटने, अतिक्रमण और पेयजल संकट की शिकायत की। करीब 90 जनजातीय परिवारों ने हर घर जल योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कही। बेसरा ने मामले को प्रशासन के समक्ष उठाने और समाधान तक संघर्ष करने का आश्वासन दिया।