बोधगया नगर परिषद के सभापति ललिता देवी के प्रतिनिधि विजय मांझी ने मंगलवार की सुबह 10 बजे बताया कि सीमित संसाधनों के बीच कई योजनाओं का कार्य किया जा रहा है।नए और पुराने वार्डो में पीसीसी सड़क,नाली निर्माण और साफ सफाई की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 93 करोड़ से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है