#tending मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह 10.30 बजे भौनीखेड़ा डीह में लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने जनपदवासियों को सड़क, शिक्षा, बिजली, पेयजल से जुड़ी 104 परियोजनाओं का तोहफा दिया। इन कामों में 19 परियोजनाओं का लाेकार्पण किया जबकि, 82 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सभी कामों की लागत 570.32 करोड़ है। इसमें लोकार्पण की परियोजनाओं की कुल लागत 378.40 करोड़ है, जबकि, शिलान्यास वाली परियोजनाओं की कुल लागत 191.92 करोड़ रुपये है।
योगी ने कहा कि पिछली बार वादा किया था कि विकास की हर योजना उन्नाव तक पहुंचेगी। आज उन्नाव का व्यक्ति लखनऊ को बाईपास कर सीधे दिल्ली जा सकता है। डिफेंस कारिडोर और एक्सप्रेसवे के पास उद्योग लगेंगे। यहां के नौजवानों को यहीं रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 700 एकड़ लैंड डिफेंस कारिडोर के लिए और इंडस्ट्रियल कारिडोर के लिए ली जा रही है। उन्नाव स्टेट कैपिटल रीजन में शामिल क्या जाएगा। अब जो विकास लखनऊ में होग�
Unnao, Unnao | Jun 18, 2026