सकरा: राजापाकर वार्ड 7 में किया जा रहा पीसीसी सड़क निर्माण ग्रामीणों ने रोका, अनियमितता का लगाया आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर पंचायत वार्ड 07 में चल रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया। घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता और मानक के विरुद्ध काम करने का आरोप लगाया है।