बागपत: एसपी सूरज कुमार राय ने शुक्रवार को परेड की सलामी लेकर बागपत पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
Baghpat, Bagpat | Apr 25, 2025 मीडिया सैल बागपत ने शुक्रवार को करीब नौ बजकर 55 मिनट पर प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि एसपी सूरज कुमार राय ने शुक्रवार परेड की सलामी ली। इसके पश्चात पुलिस लाइन बागपत के डायल-112, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, दंगा नियंत्रण उपकरण, फायर सर्विस, कर्मचारी बैरक, मैस, जलपान कैंटीन आदि का निरीक्षण किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।