बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने नौरोजपुर सूजरा मार्ग पर मुठभेड़ कर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य मनोज को किया गिरफ्तार
Baghpat, Bagpat | Apr 24, 2025 एएसपी एनपी सिंह ने गुरुवार को करीब साढे चार बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात करीब साढे दस बजे मुखबिर की सूचना पर कोतवाली बागपत पुलिस ने नौरोजपुर-सूजरा मार्ग पर बाइक चोर गिरोह के सदस्य की घेराबंदी की। जहां उसके साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मनोज गोली लगने से घायल हो गया।