बागपत: प्राथमिक विद्यालय नंबर एक टटीरी में विश्व टीकाकरण सप्ताह के तहत टीडी वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन
Baghpat, Bagpat | Apr 24, 2025 गुरुवार को करीब साढे 11 बजे डीएम अस्मिता लाल ने स्कूल आधारित टीडी वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। टीडी टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अभियान 24 अप्रैल से 19 मई 2025 तक जनपद के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित किया जाएगा।