अनूपपुर: अनूपपुर जिला अस्पताल की टीम ने 800 ग्राम के नवजात का सफल उपचार कर दी नई जिंदगी
अनूपपुर। जिला चिकित्सालय अनूपपुर के एसएनसीयू (SNCU) में 800 ग्राम वजन वाले समयपूर्व जन्मे नवजात का सफल उपचार कर स्वस्थ अवस्था में घर भेजा गया। गंभीर श्वसन समस्या से जूझ रहे शिशु का करीब एक माह तक उपचार किया गया। 18 दिन तक CPAP सपोर्ट, दवाइयों, पोषण और KMC देखभाल से उसकी स्थिति में सुधार हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने इसे जिला अस्पताल की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।