अरवल: आरजेडी सांसद प्रतिनिधि ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी, आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया
Arwal, Arwal | Apr 8, 2026 खनगाह गांव के निवासी रमेश पासवान के पुत्र छोटू कुमार की दुर्घटना में हुई मौत की खबर सुनकर आरजेडी सांसद प्रतिनिधि राजू रंजन पासवान ने परिवार से भेंट की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण करने का साहस दिया और आर्थिक सहायता प्रदान की। अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संघ अरवल के जिला अध्यक्ष अजय कुमार रजक के नेतृत्व में संघ के सदस्य मौजूदरहे।