बाह: बाह में छत पर करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
थाना बाह क्षेत्र के प्रथमपुरा गांव में मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक छत पर गया था, तभी उसे करंट लग गया। परिजन गंभीर हालत में उसे आगरा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी में बताया गया कि परिजनों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन हटवाने के लिए कई बार लिखित शिका