ब्यावरा: किसानों की समस्या पर शाजापुर में चक्काजाम के लिए ब्यावरा से रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस के द्वारा शाजापुर में गुरुवार को चक्का जन आंदोलन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए गुरुवार को ब्यावरा से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी शाजापुर के लिए सुबह 11:00 बजे करीब रवाना हुए।