मंझनपुर: भेलखा गांव में पेड़ के विवाद में चली गई छोटे भाई की जान, बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
भेलखा गांव में बबूल के पेड़ को लेकर हुआ विवाद एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। मामूली कहासुनी के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर चारपाई की लकड़ी की पाटी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बब्बू सरोज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद फरार आरोपी को मंझनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चारपाई की पाटी भी बरामद कर ली है।