पानीपत: इसराना: मृत घोषित युवक को फिर आई सांस, सड़क हादसे में रोहतक PGI में तोड़ा था दम
पानीपत जिले में इसराना उपमंडल के गांव बांध निवासी 23 वर्षीय टिंकू शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक सप्ताह पहले समालखा-इसराना रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। टिंकू फैक्ट्री से अपने घर लौट रहा था।हादसे के बाद टिंकू को पहले एनसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, फिर पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।