तुरकौलिया: बिजुलपुर महनवा मुख्यपथ के कौवाहा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार को हुई मौत
बिजुलपुर महनवा मुख्यपथ के कौवाहा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार मौत हो गई। सूचना पर पहुंची शव को अभिरक्षा में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दी। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि मृत युवक बेलवाराय के अनिल पटेल के 22 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। वह दो दिन पूर्व किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हो गया था।