कांके: रांची सिविल कोर्ट में 16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक छुट्टी, अर्जेंट क्रिमिनल केस की सुनवाई के लिए रोस्टर व्यवस्था लागू
Kanke, Ranchi | Oct 16, 2026 रांची सिविल कोर्ट में वार्षिक अवकाश के दौरान अदालती कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक विस्तृत आदेश जारी किया गया है. सिविल कोर्ट में वार्षिक अवकाश 16 अक्टूबर 2026 से 17 नवंबर 2026 तक रहेगा. इस अवधि के दौरान आपराधिक न्यायालयों में केवल अति-आवश्यक मामलों के निष्पादन के लिए न्यायिक अधिकारियों की विशेष ड्यूटी और इन-चार्ज कोर्ट की व्यवस्था तय की गई है.