सांगानेर: महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की समापन वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने BJP पर धर्म की राजनीति का लगाया आरोप
जयपुर के गांधी सर्किल पर भारत सेवा संस्थान की ओर से महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की समापन वर्षगांठ पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और भारत सेवा संस्थान के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर धर्म की राजनीती करने का आरोप लगाया।